छत्तीसगढ़

महासमुंद : प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 22 मई को

प्री.बी.एड. परीक्षा में 7,520 परीक्षार्थी एवं प्री.डी.एल.एड परीक्षा में 13,414 परीक्षार्थी होंगे शामिल

महासमुंद, 16 मई 2025

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा गुरुवार 22 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन महासमुंद जिला मुख्यालय सहित बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंडों में किया जाएगा। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 7,520 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें 13,414 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा की सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु 15 मई से 22 मई 2025 तक अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने तथा मुख्यालय से बाहर प्रस्थान नहीं करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस निर्देश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री परमार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री परमार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका…

14 minutes ago
CG : CRPF जवान ने आम पेड़ में लगाई फांसी, पत्नी संग विवाद के बाद उठाया ये कदम …

CG : CRPF जवान ने आम पेड़ में लगाई फांसी, पत्नी संग विवाद के बाद उठाया ये कदम …

बलरामपुर। जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम…

16 minutes ago
CG : उपसरपंच पर हमला, आमसभा के दौरान की गई मारपीट …

CG : उपसरपंच पर हमला, आमसभा के दौरान की गई मारपीट …

अभनपुर। ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान उपसरपंच के साथ कथित रूप से…

22 minutes ago
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ.…

25 minutes ago
गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा

गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा

गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा मजदूरी के अंधेरे से शिक्षा की रोशनी तक,…

32 minutes ago
CG : सांपों का प्रेम मिलन, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा अद्भुत नजारा …

CG : सांपों का प्रेम मिलन, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा अद्भुत नजारा …

धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई जब महिला एवं बाल…

33 minutes ago