छत्तीसगढ़

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा एफएलसी कार्यक्रम का लिया गया जायजा

महासमुंद 15 जून 2023भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव एस.बी. जोशी एवं सचिव सुजीत कुमार द्वारा आज जिले में चल रहे बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया गया और आवश्यक निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मशीनों के एफएलसी कार्यक्रम 10 जून से 27 जून 2023 तक की अवधि में पूर्ण किया जाना है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उक्त अधिकारी द्वय द्वारा निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एफएलसी कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन करते हुए संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने वीवीपैट, वेयर हाउस का भी अवलोकन किया। उन्होंने वेयर हाउस एवं एफएलसी कक्ष में प्रवेश करने के लिए पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश करने के निर्देश दिए एवं उनका नाम पंजी में एंट्री करने कहा। अधिकारियों ने एफएलसी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रभात मलिक ने बताया कि एफ एल सी के तहत जिले में बीयू-2146 नग, सीयू-1397 नग एवं वीवीपीएटी-1810 नग कुल 5353 मशीनों का इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु हेमनानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू, निर्वाचन सुपरवाइजर मिषा कोसले मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago