छत्तीसगढ़

महासमुंद : महामंडलेश्वर राजे महन्त ने ग्राम जोगीदादर में गौशाला का किया निरीक्षण

महासमुंद

महामंडलेश्वर राजे महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने जगन्नाथपुरी प्रवास के दौरान जिला महासमुंद से गुजरते हुए पिथौरा ब्लाक के अंतर्गत स्थित ग्राम जोगीदादर में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। विदित हो कि राजे महन्त जी महाराज तीन दिवसीय उड़ीसा प्रवास पर हैं।
   गौशाला समिति के सदस्यों ने बड़े ही आत्मीयता पूर्वक उनका हरिनाम संकीर्तन के साथ स्वागत किया। उन्होंने गौ माताओं की उचित रखरखाव, पालन-पोषण तथा उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां ली। गौशाला संचालकों से पूछा कि डॉक्टर यहां गौ माताओं की स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आते हैं या नहीं? उन्होंने बताया कि वे आते ही रहते हैं विशेष अनुरोध पर भी उपस्थित होते हैं, आवश्यकता अनुसार उपचार करते हैं। सभी गौ माताओं की वैक्सीनेशन के बारे में भी उन्होंने जानकारियां ली। राजे महन्त जी महाराज ने कहा कि गौ माता की सेवा हम सभी को मन लगाकर करनी चाहिए।
धर्म शास्त्रों के अनुसार चार लाख चौरासी हजार योनि बताए गए हैं। इनमें एक मात्र गौमाता ही वह प्राणी है जो मनुष्य के मरने के पश्चात भी उसे वैतरणी पार लगाती है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु को प्राप्त हो जाने के पश्चात विशेषकर सनातन धर्मावलंबियों में कपिला तर्पण किया जाता है, दिवंगत की आत्मा के उद्धार करने के लिए गौ माता की पूंछ को उनके हाथ में रखकर संकल्प लिया जाता है। यदि जीते जी गौ माताओं की सेवा कर सकें तो मनुष्य का उद्धार निश्चित हो जावेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार गौ माता की निश्छल मन से सेवा करनी चाहिए। इसका फल समय आने पर निश्चित ही मिलेगा। गौशाला निरीक्षण के समय राजे महन्त जी महाराज के साथ शिवरीनारायण मठ मंदिर के मुख्तियार सुखराम दास जी, हर्ष दुबे, ओम प्रकाश यादव, गौशाला संचालन समिति के सभी पदाधिकारी गण, हरि नाम संकीर्तन करने वाले कीर्तन मंडली एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

7 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

13 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

17 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

22 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

कृषि उपज मण्डी परिसऱ में जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजनस्वस्थ शरीर व नशामुक्त भारत का…

32 minutes ago
CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेशरायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल…

36 minutes ago