छत्तीसगढ़

महासमुंद : ‘हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट’ प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई

महासमुंद 5 जुलाई 2023

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए ‘‘हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण‘‘ योजनांतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिये हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले प्रदेश के युवक/युवतियों से 20 जुलाई 2023 शाम 05ः00 बजे तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते विभागी की वेबसाइटhttp://tribal.cg.gov.in  पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण अंतर्गत कुल 100 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। बजट उपलब्धता के आधार पर लक्ष्य परिवर्तनशील होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम व नौकरी/व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण आवासीय है। प्रशिक्षण में छात्रावास एवं मेस की सुविधा भी निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण देने वाली संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया से प्रशिक्षण से संबंधित जॉब भी उपलब्ध करायी जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

मनेन्द्रगढ़। जिले में तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और…

3 minutes ago
CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते…

10 minutes ago
CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…

13 minutes ago
CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

बस्तर। छत्तीसगढ़ का बस्तर, जो कभी नक्सलवाद और बारूद की गूंज के लिए जाना जाता…

17 minutes ago
CG : वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार, मवेशी ले जाने की बात पर वारदात को अंजाम …

CG : वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार, मवेशी ले जाने की बात पर वारदात को अंजाम …

केसीजी। वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार किए गए है। पीड़ित सागर तुरकर ने दिनांक…

20 minutes ago
CG : 180 दिन तक गैंगरेप, प्रेमी की हरकत के चलते ब्लैकमेल होते रही पीड़िता …

CG : 180 दिन तक गैंगरेप, प्रेमी की हरकत के चलते ब्लैकमेल होते रही पीड़िता …

कोरबा। एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों के बीच उसे…

24 minutes ago