Home » मुख्यमंत्री निवास घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव

19/06/2023

राजधानी में सीएम आवास के घेराव में शामिल हुए शामिल हुए भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता 

युवाओं की आवाज़ बुलंद की, निजी वाहनों और बसों से हुए थे रवाना

राजनांदगांव। 

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में घोटाले के आरोपों को लेकर उग्र हुए भाजयुमो ने आज रायपुर में मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव किया। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व सांसद तेजस्‍वी सूर्या भी शामिल हुए। राजनांदगांव जिले से हजारों की तादाद में भाजयुमो नेता व कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होने सुबह राजधानी रवाना हुए थे। सभी ने प्रदर्शन के दौरान पूरी ताकत से सरकार का विरोध किया और युवाओं की आवाज बुलंद की। 

जिला भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि – पीएससी के नतीजों में गड़बड़ी को लेकर हमारी लड़ाई जारी है। सोमवार को राजधानी में भाजयुमो के आह्वान पर प्रदेश स्‍तरीय प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल होने राजनांदगांव जिले के पदाधिकारियों सहित सभी 10 मंडल जिसमें राजनांदगांव शहर उत्‍तर, दक्षिण व ग्रामीण मंडल, घुमका, सोमनी, डोंगरगढ़, एलबी नगर, छुरिया, कुमर्दा, डोंगरगांव के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजारों की संख्‍या निजी वाहनों व बसों से रायपुर पहुंचे थे। 

उन्‍होंने कहा कि – राजधानी में मुख्‍यमंत्री आवास के घेराव को लेकर भाजयुमो के आंदोलन को कुचलने की कोशिश करने भूपेश सरकार ने पूरा जोर लगा दिया। बावजूद हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स लांघ कर सच के लिए संघर्ष किया। प्रदेश के युवाओं के साथ किए गए छल के खिलाफ भाजयुमो सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ रही है।

Leave a comment