संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया स्थल निरीक्षण
अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का वीडियो कान्फ्रंेसिंग के जरिए अनावरण करेंगे। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय महानदी भवन परिसर में प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री भगत ने मंत्रालय में आज आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की तर्ज पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होना निश्चित किया गया है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक श्री अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
राजनांदगांव , कंचन बाग स्थित शिवनाथ कॉलोनी फेस-2 एवं 3 के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा…
कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार…
राजनांदगांव| भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए नगर कोसरिया यादव समाज के द्वारा 26…
राजनांदगांव , संस्कारधानी की प्राचीन गणेशोत्सव समिति सुमति मंडल कामठी लाइन इस वर्ष अपने स्थापना…
राजनांदगांव , सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने…
राजनांदगांव | शराब पीने रुपए नहीं देने पर मारपीट करने वाले आदतन बदमाश को कोतवाली…