मुझे किस किया…वीडियो बनाया… BHU कैंपस में टहल रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़खानी

IIT BHU Girl Molestation Case Student Protest In Campus: काशी हिंदू यूनिवर्सिटी IIT में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात एक छात्रा विवि परिसर के कैंपस में अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। इस दौरान वहां आए कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी कर मारपीट की। मामले में एफआई आर दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद परिसर में छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने बताया कि यह घटना 2017 में हुई छेड़खानी की घटना से बड़ी है। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतारकर किस किया। छात्रा ने बताया कि मैं अपने हाॅस्टल से निकलकर गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे के पास पहुंची तो वहीं मुझे मेरा दोस्त मिल गया। फिर हम दोनों साथ चलने लगे तभी बाइक सवार तीन लोग वहां आए। उन्होंने मेरा मुंह दबा लिया और कोने में लेकर गए। इसके बाद मुझे किस किया और मेरे सारे कपड़े उतार कर वीडियो बना लिया।

बंधक बनाने के बाद मेरा नंबर भी ले लिया

छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इस दौरान आरोपियों ने मेरा फोन नंबर भी ले लिया। 10-15 मिनट तक बंधक बनाने के बाद मुझे छोड़ दिया। एफआईआर में छात्रा ने आरोपियों की पहचान भी बताई है। छात्रा ने बताया कि वहां से निकलकर मैं भागी तो डरकर प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद मैंने प्रोफेसर से हाॅस्टल तक छोड़ने के लिए कहा। मामले में पुलिस ने बताया कि वह आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए वह सीसीटीवी खंगाल रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…

6 minutes ago
CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…

14 minutes ago
CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

21 minutes ago
CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…

26 minutes ago
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

भोपाल  बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…

32 minutes ago
CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…

34 minutes ago