छत्तीसगढ़

मोहला : अमृत सरोवर पर संविधान दिवस, जागरूकता और प्रतियोगिताओं का आयोजन आज

– संविधान दिवस, अमृत सरोवर पर उद्देशिका पाठ और प्रतियोगिताओं का आयोजन

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन और परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर आज संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन भी होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is NEWS-40-6-1024x576.jpg

           इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से होगी। छात्रों के लिए निबंध लेखन एवं भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिले के प्रमुख अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एवं मनरेगा जॉब कार्ड धारक नागरिकों और छात्रों को संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।
         जिले में 64 अमृत सरोवर स्वीकृत किया गया है। जहां सभी अमृत सरोवर में जल संचय 10 क्वी मीटर क्षमता के वाली अमृत सरोवर बनाया जाना है एवं अमृत सरोवर से भू-जल स्तर बढ़ा एवं तालाब के पास की जमीन की सिंचाई में भी वृद्धि हुआ हैं। प्रत्येक अमृत सरोवर व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी भी दी जावेगी। जिले में कुल स्वीकृत कार्य 64 प्रगति 4 अप्रारंभ 21 पूर्ण 39 कार्य है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

2 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

3 minutes ago
राजनांदगांव : डॉ. गजेन्द्र को मिलेगा कौस्तुभ मणि सम्मान…

राजनांदगांव : डॉ. गजेन्द्र को मिलेगा कौस्तुभ मणि सम्मान…

डोंगरगांव| जमशेदपुर झारखंड के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मानस सभागार में 25 जुलाई को मनाए…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नशे के खिलाफ चला रहे जागरूकता अभियान…

राजनांदगांव : नशे के खिलाफ चला रहे जागरूकता अभियान…

डोंगरगांव | प्राथमिक शाला मार्री के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर संदेशों, गीतों, रैली के माध्यम…

9 minutes ago
राजनांदगांव : उल्लास के बीच डोंगरगांव में हुआ साध्वी संघ का मंगल प्रवेश…

राजनांदगांव : उल्लास के बीच डोंगरगांव में हुआ साध्वी संघ का मंगल प्रवेश…

डोंगरगांव , भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में सोमवार को प्रातः 9 बजे श्वेतांबर…

12 minutes ago
CG : जिला जेल की सूची में अब बीजापुर भी शामिल …

CG : जिला जेल की सूची में अब बीजापुर भी शामिल …

रायपुर। बीजापुर के साथ नारायणपुर उप जेल के उन्नयन (अपग्रेड) के लिए राज्य शासन ने…

14 minutes ago