छत्तीसगढ़

मोहला : धान विक्रय करने आये किसानों को नहीं है कोई समस्या, मेहनत का मिल रहा है दाम

        मोहला । जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने आये किसानों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। किसानों को मनचाहा दिन धान विक्रय करने आने के लिए अवसर दिया जा रहा है। किसान अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन एप के माध्यम से टोकन कटा कर धान विक्रय करने उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। धान विक्रय  करने आये किसानों को यहां बैठने के लिए छाया, पेय जल की सुविधा मुहैय्या कराया जा रहा है। धान उपार्जन केंद्र चिल्हाटी में धान विक्रय करने आये ग्राम खडख़ड़़ी के किसान चंदूलाल ने बताया कि शासन द्वारा बनाई गई नई नीति से किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 3100 रुपये की दर से 21 क्विंटल धान की बिक्री होने से किसानों की मेहनत का पूरा ईनाम मिल रहा है। धान की खरीदी में पारदर्शिता होने से किसानों के पसीने का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये की दर से मिली राशि से वे अपनी आवश्यकतानुसार जरूरत को पूरा कर सकेंगे। किसान चंदूलाल ने बताया कि यह दूसरा मौका है कि उन्हें 3100 रुपये की दर से धान विक्रय करने का अवसर मिला है। किसान ने बताया कि शासन की नीति से हर किसानों के घर में  खुशहाली ने दस्तक दिया है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे सभी किसान शासन की   नीति की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किसानों की चिंता करने वाली सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें 0 प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण भी मिला है। यह किसानों के लिए दुगुनी खुशी देने वाला कदम साबित हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

34 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

53 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

1 hour ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago