छत्तीसगढ़

मोहला : असुविधा से बचे, आधार अपडेट अवश्य कराये

       मोहला। शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं व कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में मान्य किया गया है।  किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए जिला का नाम आधार कार्ड में अपडेट होना आवश्यक है। आधार पोर्टल की वेबसाइट में अब जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नाम अद्यतन कर लिया गया है। अविभाजित जिला राजनांदगांव के नाम पर आधार कार्ड धारित हितग्राही अब जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के नाम आधार अपडेशन कराने के लिए अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में पहुंचकर आधार अपडेट करा सकते हैं। ई-जिला प्रबंधक श्री महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के लिए भारत सरकार आधार प्रदाय सेवा द्वारा जिला का नाम आधार पोर्टल में दर्ज हो गया है। जिले के नागरिक अब बिना किसी परेशानी के निर्धारित शुल्क देकर जिला मोहला-मानपुर -अंबागढ़ चौकी के नाम पर आधार अपडेट करा सकते हैं। हितग्राहियों को अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में अपना पुराना आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। उल्लेखनीय है कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत वर्तमान में पुराना पटवारी कार्यालय भवन बांधाबाजार, तहसील कार्यालय अंबागढ़ चौकी, ग्राम पंचायत भवन आमाटोला, उप तहसील भवन वासड़ी, कलेक्ट्रेट कैंपस मोहला, तहसील कार्यालय मानपुर, ग्राम पंचायत भवन मानपुर, ग्राम पंचायत भवन खरदी, तहसील कार्यालय औंधी, डिजिटल चॉइस सेंटर मुरेटीटोला, ऑनलाइन सेंटर कोटरा, सीएससी सेंटर सीतागांव में आधार अपडेशन का कार्य किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील मुख्य सचिव विकासशील की…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, बिजली तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटीं, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, बिजली तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटीं, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी समाधान का माध्यम विद्युत तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटाईं,…

28 minutes ago
रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

40 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

45 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

49 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

54 minutes ago