छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर और एस पी ने औंधी क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

– निर्माणाधीन तहसील कार्यालय औंधी, निर्माणाधीन महाविद्यालय, थाना औंधी, हेलीपेड औंधी, नवागांव औंधी रोड, महाविद्यालय औंधी, कन्या छात्रावास, मिनी स्टेडियम औंधी, निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केंद्र सितागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया

– निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये

        मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह आज औंधी क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने औंधी क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित निर्माण एजेंसियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रगति लाने निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि औंधी दूरस्थ वनांचल क्षेत्र है, यहां विकास की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इन निर्माण कार्यों का शीघ्र पूर्ण हो जाने से क्षेत्र वासियों को अनेक सुविधाएं मिलेगी। कलेक्टर ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दी है। कलेक्टर ने हिदायत देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही किया जायेगा। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज तहसील कार्यालय औंधी, निर्माणाधीन महाविद्यालय औंधी, थाना औंधी, हेलीपेड औंधी, नवागांव औंधी रोड, महाविद्यालय औंधी, कन्या छात्रावास औंधी सहित मिनी स्टेडियम औंधी का निरीक्षण किया। साथ ही डीएमएफ से निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केंद्र सितागांव का निरीक्षण किया गया। औंधी क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए छात्रावास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एसडीएम मानपुर को आवश्यक मांग पत्र प्रेषित करने निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चन्द्राकर, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

रायपुर   प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल…

26 minutes ago
उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे…

30 minutes ago
ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता…

57 minutes ago
CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

1 hour ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

1 hour ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

1 hour ago