अतुलनीय मध्यप्रदेश पेवेलियन बना आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र

प्रदेश के पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और वन्य जीवों का रोमांचक अनुभव ले रहे आगंतुक 

अमृतस्य मध्यप्रदेश नृत्य प्रस्तुति से अतिथि होंगे अभिभूत

भोपाल

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) में एमपी टूरिज्म का "अतुलनीय मध्यप्रदेश" पवेलियन, प्रदेश के पर्यटन स्थलों और संस्कृति के अनूठे और रोचक प्रस्तुतीकरण के कारण आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां नवीनतम डिजिटल तकनीक से बने टच इनेबल्ड इंट्रेक्टिव मैप के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अतिथि जान रहे है। वहीं बड़ी एलसीडी स्क्रीन में चलने वाले के टीवीसी और विडियोज को देखकर प्रदेश की सुंदरता के प्रति मोहित हो रहे है। 

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि WAVES 2025 जैसे वैश्विक मंच पर ‘अतुलनीय मध्यप्रदेश’ पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध पर्यटन विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत को नवीन तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। हमारा उद्देश्य देश–विदेश से आने वाले आगंतुकों को मध्यप्रदेश की खूबसूरती और संभावनाओं से परिचित कराना है। पवेलियन के माध्यम से निवेशकों, फिल्म निर्माताओं और पर्यटकों को आमंत्रित किया जा रहा हैं कि वे मध्यप्रदेश को अपनी प्राथमिक पसंद बनाएं। न सिर्फ पर्यटन के लिए बल्कि प्रदेश की नई पर्यटन एवं फिल्म नीति का लाभ उठाए और आर्थिक प्रगति भी करें।

प्रदेश के वन्य संपदा और ऐतिहासिक धरोहरों की रोमांचक यात्रा कराने के लिए पेवेलियन में आधुनिक तकनीक से बनी एनामॉर्फिक स्क्रीन लगाई गई है, जहां पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और वन्य जीवों को थ्रीडी तकनीक से प्रदर्शित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी और मध्य प्रदेश की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के लिए टच स्क्रीन लगाई गई है, जहां इच्छुक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी आंगतुकों को ब्रोसर, मध्य प्रदेश का पर्यटन मैप, साहित्य और सोवेनियर भी प्रदान किए जा रहे हैं। पवेलियन को आकर्षक रूप से सुसज्जित किया गया है। साथ ही ऑकुलस के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की वर्चुअल सैर भी करायी जा रही है।

यहां देश–विदेश से आने वाले आर्टिस्ट, इनोवेटर्स, इंवेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स को मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, प्रदेश की परंपराओं, संस्कृति, वन संपदा और वन्य जीवन के बारे में अवगत कराया जा रहा है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मध्य प्रदेश शासन द्वारा लागू की गई नई फिल्म व टूरिज्म पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अमृतस्य मध्यप्रदेश नृत्य प्रस्तुति से अतिथि होंगे अभिभूत
वेव्स के दूसरे दिन शुक्रवार, 2 मई को शाम 4:30 बजे सांस्कृतिक संध्या में  वैश्विक मंच पर अमृतस्य नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। नृत्य  के माध्यम से प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का अनुभव आगंतुकों को कराया जाएगा। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में प्रस्तुत करेंगे। "अमृतस्य मध्यप्रदेश" ओजपूर्ण और लयबद्ध नृत्य के माध्यम से अतिथियों के बीच प्रदेश के वैभवशाली अतीत, समृद्ध संस्कृति और विरासत को जीवंत करेंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

16 minutes ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

16 minutes ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

19 minutes ago
CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज एमसीबी/ स्वच्छ भारत…

24 minutes ago
CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में किया गया…

26 minutes ago
CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह…

28 minutes ago