छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा…

अव्यवस्थित लैब को देखकर जताई नाराजगी, व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों का भी निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने मध्याह्न भोजन से लेकर अध्ययन-अध्यापन कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान सीएमएचओ विजय खोब्रागड़े सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

     कलेक्टर प्रजापति सर्वप्रथम उप स्वास्थ्य केंद्र पाण्डरवानी पहुंचीं। यहां उन्होंने ओपीडी, स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, प्रसव एवं टीकाकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण में आवश्यक प्रगति लाए। उन्होंने दवाइयों के पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। बिजली की समस्या से अवगत होने पर उन्होंने इन्वर्टर हेतु प्रस्ताव बनाने तथा बेबी वार्मर के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसूता माता एवं उनके परिजनों से मिलकर मां और बच्चों के स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मितानिनों से चर्चा के दौरान उन्होंने दूरस्थ ग्रामों में आवश्यक दवाइयां पहले से पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

      इसके पश्चात कलेक्टर प्रजापति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वासडी एवं चिल्हाटी पहुंचीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वासडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में फार्मासिस्ट से चर्चा कर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रसव संबंधी जानकारी लेते हुए उन्होंने गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए। बारिश के मद्देनजर एंटीवेनम की उपलब्धता की जानकारी लेने पर संबंधित कर्मचारियों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में एंटीवेनम एवं एंटी रेबीज दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने टेलीमेडिसिन कक्ष को बेहतर बनाने तथा कर्मचारियों को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही रहने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्हाटी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता एवं औसत प्रसव संख्या की जानकारी ली। लैब के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थित लैब को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी विद्यालय, विचारपुर में चल रहे एचपीवी टीकाकरण के अवलोकन हेतु भी पहुंचीं। उन्होंने टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली।
  • स्कूल पहुंचीं कलेक्टर, बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रजापति प्राथमिक विद्यालय पाण्डरवानी भी पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों की संख्या एवं पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में पौष्टिक भोजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। कलेक्टर प्रजापति ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी विद्यालय, विचारपुर के निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर लैब को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टोर रूम को व्यवस्थित कर कक्षा के रूप में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए उसकी सराहना की। मौके पर उन्होंने निर्माणाधीन चिल्हाटी महाविद्यालय का भी अवलोकन कर समय- सीमा की जानकारी ली।

kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

49 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

52 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

59 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

1 hour ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

1 hour ago