CG : दो माह से वेतन नहीं मिलने पर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, गेवरा परियोजना का काम ठप …

कोरबा । एसईसीएल की गेवरा परियोजना में साइलो (SILO) और सीएचपी (CHP) निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में गुरुवार को श्रमिक चौक पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं पहुंचने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया।

श्रमिकों ने बताया कि करीब दो माह पहले भी वेतन भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने सीजीएम कार्यालय का घेराव किया था। उस समय एसईसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर, कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच यह सहमति बनी थी कि हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच वेतन का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके बावजूद इस माह भी तय समय पर वेतन नहीं मिला।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आरोप है कि 10 तारीख को प्रबंधन ने सोमवार से बुधवार के बीच भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उनके खातों में राशि नहीं पहुंची। दोबारा जानकारी लेने पर अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा कि “जब भुगतान होगा, तब काम पर आना।”

इस जवाब से नाराज श्रमिकों ने काम बंद कर श्रमिक चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि नियमित वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वहीं, श्रमिकों के प्रदर्शन से गेवरा परियोजना के निर्माण कार्य पर भी असर पड़ा है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

49 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

52 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

59 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

1 hour ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

1 hour ago