मोहला : गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन, ग्राम खरदी के जन समस्या निवारण शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
– नशा मुक्ति थीम के साथ आयोजित हुआ शिविर, 1224 आवेदन हुए प्राप्त
– समाधान, संवाद और जनसेवा का प्रभावी अभियान
मोहला । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन-प्रशासन गांवों की ओर पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। इसी कड़ी में 1 जून को जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत खरदी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।
खरदी क्लस्टर अंतर्गत ग्राम खरदी, खड़गांव, बोरिया मोकासा, हथरा, मुरारगोटा, दोरबा, कोसमी, कमकासूर, जक्के, दिघवाड़ी, मांडरी, कुम्हारी, डोकला, सरोली एवं मिचगांव सहित 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में शामिल हुए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के समक्ष कुल 1224 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। शिविर की विशेष थीम नशा मुक्ति पर रही। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। सांस्कृतिक दल द्वारा नशा मुक्ति विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा बाई मंडावी, सदस्य शाहिदा बेगम, जिला पंचायत सदस्य रेखा कोठारी, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
– विभागीय स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, प्रमाण पत्र, सहायता राशि एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया। शिविर में अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन गांवों तक पहुंचकर लोगों को उनकी दहलीज पर शासन की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है।

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…