मोहला : जनदर्शन में विभिन्न मांगो एवं शिकायतो को लेकर पहुंचे ग्रामीण

– कलेक्टर प्रजापति ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश

          मोहला 17 सितंबर 2025। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनसामान्य की समस्याएं सुनी एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

       विकासखंड चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ेझार के समस्त ग्रामवासियों द्वारा धान खरीदी केंद्र अतरगांव उपकेंद्र आड़ेझार में चबूतरा एवं शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि शेड निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। वहीं ग्राम घावड़ेटोला के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला घावड़ेटोला में अहाता निर्माण कार्य की मांग को लेकर आवेदन दिए।  विकासखंड मोहला के ग्राम मुंजल निवासी श्री रमेश कुमार लम्बे समय से वेतन न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वेतन के अभाव में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

             इसी प्रकार ग्राम पथरेल के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन में हो रही लापरवाही को लेकर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि कार्य में गुणवत्ता के साथ लापरवाही बरती जा रही है। इसी क्रम में ग्राम खुर्सीपार निवासी श्रीमती सुनीता बाई ने मुर्गी शेड निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने एवं संबंधित ठेकेदार को हटाने के संबंध में आवेदन दी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा अत्यंत धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की।

इसे भी पढ़े :  मोहला : दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित

kgnews

Recent Posts

CG की 19 नदियों के उद्गम स्थल होंगे संरक्षित, संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कमेटी

CG की 19 नदियों के उद्गम स्थल होंगे संरक्षित, संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कमेटी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थल सूखने का कारण जानने और इन…

1 hour ago
रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति…

1 hour ago
CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…

2 hours ago
आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

3 hours ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

3 hours ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

3 hours ago