मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस आर मांडवी के अथक प्रयास से जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में दिनांक 23 अप्रैल 2025 से जिला मेडिकल बोर्ड का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत की 21 प्रकार के दिव्यांगता का प्रमाण पत्र जिला मेडिकल बोर्ड के अंतर्गत बनाया जाएगा। इसके अलावा समस्त प्रकार के मेडिकल एवं फिटनेस फिट एवं अनफिट प्रमाण पत्र भी उक्त बोर्ड के द्वारा बनाया जाएगा।
यह मेडिकल बोर्ड प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में बैठेंगे। जिस किसी जरूरतमंद को विकलांगता प्रमाण पत्र एवं मेडिकल प्रमाण पत्र बनाना हो प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आकर मेडिकल बोर्ड से जांच एवं परीक्षण कराकर अपना प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…