मोहला : जिले में शिशु संरक्षण माह अभियान का शुभारंभ, 21 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

– बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु विशेष अभियान शुरू, मिलेंगी टीकाकरण व पोषण सेवाएं

           मोहला । जिले में शिशु संरक्षण माह अभियान का शुभारंभ मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अभियान 17 मार्च से 21 अप्रैल तक जिले भर में चलाया जाएगा।        
       जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने अभियान का विधिवत शुभारंभ करते हुए शिशु एवं बाल स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और आमजन से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसआर मांडवी ने बताया कि अभियान के तहत शिशुओं को आवश्यक टीकाकरण, विटामिन ‘ए’ अनुपूरण, आयरन सप्लीमेंटेशन सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
          कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. देवेश ठाकुर, बीएमओ मोहला डॉ. सीमा ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

भोपाल  हिमालय की ऊंची चोटियों और ग्लेशियरों पर तैनात सैनिकों के लिए भौगोलिक और मौसम…

39 minutes ago
MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी होने के बाद लव जिहाद के…

50 minutes ago
धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

​रायपुर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खुद उड़ाया ड्रोन छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को आधुनिक…

51 minutes ago
MP में स्कूली शिक्षा पर चौंकाने वाला खुलासा, 6 साल में 28 लाख बच्चे गायब, 10 साल में 32 हजार स्कूल बंद

MP में स्कूली शिक्षा पर चौंकाने वाला खुलासा, 6 साल में 28 लाख बच्चे गायब, 10 साल में 32 हजार स्कूल बंद

भोपाल  मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा के ढांचे और उसकी साख को लेकर बेहद हैरान…

56 minutes ago
EOW पर बड़ा खुलासा! 6 साल में 23 हजार शिकायतें, कोर्ट तक पहुंचीं सिर्फ 8

EOW पर बड़ा खुलासा! 6 साल में 23 हजार शिकायतें, कोर्ट तक पहुंचीं सिर्फ 8

भोपाल  मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक…

1 hour ago
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

11 hours ago