छत्तीसगढ़

मोहला : दिव्यांग ज्योति को मिला निशक्तजन पेंशन का सहारा, स्वीकृति मिलने पर मां के आंखों में भर आई खुशियों की आंसू

        मोहला । एक निशक्तजन की पीड़ा भला मां से ज्यादा कौन समझ सकता है। बेसहारा और गरीब के लिए दिव्यांग होना एक अभिशाप से कम नही है। जहां एक ओर  शारीरिक लाचारी से जीवन की कसौटी को चलाना मुमकिन नहीं होता, वही गरीबी में यह हताशा और अधिक विकराल रूप धारण कर लेता है। एक जवान दिव्यांग बेटी के लिए मां की पीड़ा और अधिक बढ़ जाता है, जब वह अपनी बेटी की उचित देखभाल व परवरिश करने में असमर्थ होतो ऐसे में किसी प्रकार की सहायता मिलना मां के लिए एक अत्यंत हर्ष देने वाला पल होता है।

जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत छछानपहरी में आयोजित समाधान शिविर में आज दिव्यांग ज्योति कोरेटी के लिए अपार खुशियां देने वाला पल साबित हुआ है। सुशासन तिहार के अंतर्गत उनकी मां सांगली निवासी जानकी बाई कोरेटी ने एक पैर से दिव्यांग अपनी बेटी के लिए दिव्यांग पेंशन राशि स्वीकृत करने संबंधी आवेदन दिया था। आवेदन का परीक्षण कर उनकी बेटी ज्योति के लिए दिव्यांग पेंशन राशि स्वीकृत किया गया है। यहां आयोजित समाधान शिविर में उन्हें दिव्यांग पेंशन स्वीकृति का प्रमाण पत्र प्रदाय करने पर उनकी मां के आंखों से खुशियों की बयान देखने को मिला। उनकी मां ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, और खेती मजदूरी कर अपने जीवन यापन करती है। उन्होंने बताया कि वह गरीबों के चलते अपनी बेटी की अच्छे से देखरेख नहीं कर पा रही हैं। दिव्यांग पेंशन राशि मिलने से अब वह अपनी जरूरत के चीजों की पूर्ति कर सकेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन राशि स्वीकृति मिलने पर उनकी मां का बोझ कम हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने दिव्यांग मां की पीड़ा को समझ कर दिव्यांग पेंशन राशि की स्वीकृति दी है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

kgnews

Recent Posts

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

46 minutes ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

1 hour ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

1 hour ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

10 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

11 hours ago