छत्तीसगढ़

मोहला : दूरस्थ ग्राम साल्हेभट्टी में पहुंचा प्रशासन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल

– सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, साल्हेभट्टी शिविर में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

– साल्हेभट्टी शिविर में 15 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला समाधान का मंच, पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित

        मोहला। सुशासन तिहार 2026 के तहत शासन की जनहितकारी पहल अब गांव-गांव तक असर दिखा रही है। इसी कड़ी में 6 मई को मानपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्हेभट्टी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर त्वरित समाधान का सशक्त मंच बनकर उभरा, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। शिविर में आसपास के 15 ग्राम पंचायतों साल्हेभट्टी, औंधी, बागडोगरी, बोड़ेगांव, नवागांव, गड़डोमी, पेंदोड़ी, सरखेड़ा, मोरचुल, जामड़ी, सीतागांव, हलांजूर, मदनवाड़ा कारेकट्टा, हुरेली से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुशासन तिहार आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है, जिससे लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान अब उनके ही द्वार पर मिल रहा है।
         शिविर में मांग से संबंधित 1269 एवं शिकायत से संबंधित 07 कुल 1276 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके त्वरित निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई और नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन को प्राप्त किए गए। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मांडवी, जनपद सदस्य पुष्पा अतराम, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, जनप्रतिनिधि मदन साहू, प्रकाश मिश्रा, जटा शंकर मिश्रा, संतोष कोटपरीया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

– शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित किया गया

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 77 आवास स्वीकृति आदेश वितरित किए गए तथा हितग्राहियों को राशन कार्ड, मनरेगा कार्य स्वीकृति आदेश, जॉब कार्ड एवं पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 टीबी मुक्त किट वितरित की गईं, साथ ही नवविवाहित जोड़ों को 3 नग सिगार पेटी प्रदान की गई तथा 3 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 116 हितग्राहियों को आबादी पट्टा वितरित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 नग फलदार पौधों का वितरण किया गया, वहीं कृषि विभाग द्वारा 2 नग नैनो यूरिया तथा मत्स्य विभाग द्वारा 2 नग जाल वितरित किए गए। इस प्रकार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू…

राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू…

राजनांदगांव | अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गई है। जिला…

3 minutes ago
राजनांदगांव : गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी की पात्रता…

राजनांदगांव : गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी की पात्रता…

राजनांदगांव , साइंस कॉलेज के गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी…

9 minutes ago
CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी पड़ी. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, राजनांदगांव…

19 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव | रेवाडीह में मौजूद हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नाली निर्माण अधूरा पड़ा है। यहां…

19 minutes ago
जनगणना 2027 : मध्यप्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूर्ण, फील्ड कार्य अंतिम चरण में

जनगणना 2027 : मध्यप्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूर्ण, फील्ड कार्य अंतिम चरण में

जनगणना 2027 : मध्यप्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूर्ण,…

25 minutes ago
राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव | वीआईपी रोड में बाबा फतेह सिंह हाल के सामने ही खुले में कचरा…

28 minutes ago