मोहला : नया तरिया-आय का जरिया” अभियान के तहत 17 अप्रैल को 10 तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

           मोहला । जिले में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नया तरिया-आय का जरिया” अभियान के तहत नवीन तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।
            महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत जिले में 10 नवीन तालाब निर्माण कार्यों के लिए कुल 103.79 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से वर्षा जल का संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि तथा किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। अभियान के तहत न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिकों को इन कार्यों के माध्यम से रोजगार मिलेगा। निर्माण पूर्ण होने के बाद अभिसरण (कन्वर्जेंस) के जरिए इन परिसंपत्तियों का बहुआयामी उपयोग किया जाएगा, जिसमें मछली पालन, सब्जी उत्पादन, दलहन-तिलहन खेती एवं उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
          इस पहल के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को “लखपति दीदी” अभियान से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं को आजीविका गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।जिले के सभी ग्राम पंचायतों में इस अभियान को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यों की सतत निगरानी कर पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
        प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिसरण के जरिए कृषि, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीणों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।
               “नया तरिया-आय का जरिया” अभियान को “एक पंथ कई काज” की अवधारणा का सशक्त उदाहरण बताया जा रहा है, जिसमें जल संरक्षण, रोजगार सृजन, कृषि विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे कई उद्देश्यों को एक साथ साधा जा रहा है। यह पहल जिले में जल समृद्धि और आर्थिक उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…

6 minutes ago
CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…

14 minutes ago
CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

21 minutes ago
CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…

26 minutes ago
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

भोपाल  बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…

32 minutes ago
CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…

34 minutes ago