– प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अधूरे आवास को पूर्ण बताकर राशि गबन का मामला
मोहला। विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत जक्के में ग्राम पंचायत सचिव सेवंत कोमरे द्वारा रोजगार सहायक के ऊपर दबाव बनाकर अधूरे आवास को पूर्ण बताकर फर्जी जिओ टैग कर हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरण कर गबन की शिकायत प्राप्त हुई थी।
उपरोक्त शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच उपरांत अनुशासनात्मक कार्यवाही कर सचिव को तत्काल ग्राम पंचायत जक्के से हटाकर अन्य पंचायत मे पदस्थ कर वेतन वृद्धि रोका एवं वसूली क़े निर्देश जारी किये है।
रोजगार सहायक के मानदेय में कटौती करते हुए तकनीकी सहायक मनरेगा को लापरवाही बरतने में हेतु चेतावनी पत्र के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को लगातार दौरा करने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…
रायपुर खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक…
भोपाल प्रदेश में तबादलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लंबे समय से…
भोपाल राज्य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्प…
प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक पान की खेती को प्रोत्साहित करने…
बड़वानी जिले के ग्राम करी में बैंगन की फसल के दाम नहीं मिलने से परेशान…