मोहला : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों का 17 अप्रैल को होगा वर्चुअल भूमि पूजन

– सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम

           मोहला। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के तहत स्वीकृत सड़कों का वर्चुअल भूमि पूजन 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अध्यक्षता करेंगे।
            जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे वन धन केन्द्र, गोटाटोला रोड, मोहला में किया जाएगा। योजना के अंतर्गत जिले में कुल 3 सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 9.90 किलोमीटर तथा कुल स्वीकृत राशि 1151.66 लाख रुपये है।

– स्वीकृत कार्य इस प्रकार—

मोहला विकासखंड में घावडेटोला से झरन तक 3.80 किमी सड़क के लिए 453.53 लाख रुपए  तथा वासडी रोड से गोटाटोला तक 3.00 किमी सड़क के लिए 312.28 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इसी प्रकार मानपुर विकासखंड में टाटेकसा से पिटेमेटा तक 3.10 किमी सड़क निर्माण हेतु 385.85 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

7 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

7 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

7 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

7 hours ago