मोहला : बेटी नन्ही चार्वी की जीत: सही देखभाल और समर्पण से बदली जिंदगी

– आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग, ममता, मार्गदर्शन और मेहनत से खिला बेटी नन्ही चार्वी का बचपन

            मोहला । नन्ही चार्वी की मुस्कान समर्पण, जागरूकता और सही देखभाल की एक प्रेरक कहानी है, जिले के मोहला विकासखंड के जनजातीय ग्राम राजाडेरा से सामने आई है।
28 दिसंबर 2025 को जन्मी नन्ही चार्वी का वजन मात्र 1.8 किलोग्राम था, जिसके कारण वह बेहद कमजोर और नाजुक थी। यह स्थिति परिवार के लिए चिंता का विषय बन गई, क्योंकि चार्वी की माँ पहली बार माँ बनी थीं और उन्हें नवजात शिशु की देखभाल के बारे में सीमित जानकारी थी। परिवार असमंजस में था कि इतनी कमजोर बच्ची की देखभाल कैसे की जाए, ताकि उसका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके और उसका विकास सही दिशा में हो।
           इसी चुनौतीपूर्ण समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्नपूर्णा आशा की किरण बनकर सामने आईं। उन्होंने नियमित गृह भेंट के माध्यम से न केवल चार्वी की स्थिति पर नजर रखी, बल्कि उसकी माँ को शिशु देखभाल के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कंगारू मदर केयर की सरल और प्रभावी विधि अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें मां अपने शिशु को त्वचा से त्वचा संपर्क में रखती है। साथ ही उन्होंने केवल स्तनपान के महत्व को भी समझाया और बताया कि यह शिशु के संपूर्ण पोषण और प्रतिरक्षा के लिए कितना जरूरी है।
          अन्नपूर्णा ने अपनी भूमिका को केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सुपोषण चौपाल और ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों के माध्यम से पूरे समुदाय को जागरूक किया। उन्होंने वीडियो और संवाद के जरिए अन्य माताओं और परिवारों को भी नवजात शिशु की देखभाल, पोषण और स्वच्छता के प्रति सजग किया। उनके प्रयासों से न केवल नन्ही चार्वी के परिवार में बल्कि पूरे गांव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।
            धीरे-धीरे नन्ही चार्वी के परिवार ने सभी सुझावों को अपनाना शुरू किया। माँ ने आत्मविश्वास के साथ कंगारू मदर केयर और नियमित स्तनपान को अपनाया। निरंतर देखभाल और सही मार्गदर्शन का परिणाम यह हुआ कि कुछ ही समय में चार्वी का वजन 1.8 किलोग्राम से बढ़कर 3.3 किलोग्राम हो गया।
            आज वही नन्ही चार्वी स्वस्थ, सक्रिय और मुस्कुराती हुई नजर आती है। उसकी मुस्कान न केवल उसके परिवार के लिए खुशी का कारण है, बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह कहानी बताती है कि यदि सही समय पर सही मार्गदर्शन, समर्पण और सामुदायिक सहयोग मिल जाए, तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है और हर नन्ही जिंदगी को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दिया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

29 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

34 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

39 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago