छत्तीसगढ़

मोहला : मानपुर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु प्रमाणीकरण व स्वास्थ्य शिविर आयोजित

– मानपुर सीएचसी में 200 से अधिक हितग्राहियों ने उठाया स्वास्थ्य एवं प्रमाणीकरण शिविर का लाभ

          मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु प्रमाणीकरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मानपुर एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ।
         शिविर में मानपुर विकासखंड के साथ-साथ अंबागढ़ चौकी एवं मोहला क्षेत्र के लगभग 200 हितग्राहियों ने सहभागिता की। इस दौरान जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा लगभग 60 नवीन दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए, जबकि 30 दिव्यांगजनों को अग्रिम चिकित्सकीय जांच हेतु जिला चिकित्सालय, राजनांदगांव रेफर किया गया। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर स्थल पर सेवाओं के पंजीयन के लिए पृथक पंजीयन काउंटर, चिकित्सीय परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड का अलग काउंटर तथा दिव्यांगजनों के लिए कौशल परामर्श हेतु विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित हितग्राहियों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान पेंशन हितग्राहियों का डी.एल.सी. सत्यापन, आधार सीडिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगजनों हेतु कौशल परामर्श, यू.डी.आई.डी.कार्ड का पंजीकरण एवं नवीनीकरण जैसी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।


       कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोजेश शाह मंडावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर पुष्पा मंडावी, जनपद सदस्य रेणु टांडीया, शकुन्तला घावड़े, सरपंच मानपुर सहित विभिन्न ग्रामों से आए सरपंचगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर के समापन अवसर पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम द्वारा 16 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रमाणन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सरल, सुलभ एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जनपद पंचायत मानपुर का सराहनीय योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…

35 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…

58 minutes ago
नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…

1 hour ago
CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…

1 hour ago
CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

1 hour ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

2 hours ago