मोहला : मानपुर विकासखंड सहित जिले की 197 उचित मूल्य दुकानों में भंडारण पूर्ण, हर्षोल्लास से मनाया जा रहा चावल उत्सव

– जिले में 77 हजार 757 पंजीकृत राशन कार्ड, 2 लाख 96 हजार 785 सदस्यों को मिल रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ

           मोहला । जिले की सभी 197 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों द्वारा “चावल उत्सव” हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है तथा पात्र परिवारों को खाद्यान्न का वितरण निरंतर जारी है।
         जिले में कुल 77,757 राशन कार्ड पंजीकृत हैं, जिनके माध्यम से 2,96,785 सदस्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से मानपुर विकासखंड के औंधी जैसे सुदूर वनांचल क्षेत्रों में राशन कार्डधारियों को फोर्टिफाइड चावल, शक्कर, नमक एवं चना का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि दूरस्थ अंचलों के हितग्राहियों को भी समय पर आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।
        जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि माह फरवरी का खाद्यान्न केवल फरवरी माह में ही प्राप्त किया जा सकेगा। अतः सभी हितग्राही निर्धारित अवधि में अपने निकटतम उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पीडीएस दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे दुकानों को निर्धारित समय से अधिक समय तक खुला रखें, जिससे अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें।
       खाद्य विभाग द्वारा यह भी अपील की गई है कि जिन राशन कार्ड सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण नहीं हुआ है, वे शीघ्र ही अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान में जाकर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण कराएं अथवा ‘मेरा-KYC’ मोबाइल ऐप के जरिए स्वयं फेस केवाईसी कर लें। इससे राशन कार्ड में दर्ज सभी पात्र सदस्यों को नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago