मोहला : युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन विद्यालय में लौटी रौनक, आमाडुला स्कुल को मिले दो शिक्षक

– शिक्षकों की पदस्थापना से ग्रामीणों में खुशी, पालकों की चिंता  भी हुई दूर



      मोहला । शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से विकासखंड मोहला के शासकीय प्राथमिक शाला आमाडुला जो लंबे समय से शिक्षकों के अभाव से जूझ रहा था, लेकिन अब दो शिक्षकों की पदस्थापना से इस शिक्षक विहीन  विद्यालय की रौनक फिर से लौटी है, वही विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिली हैं।


       ग्राम आमाडुला गांव के इस विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लगभग 52 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, वही पूर्व सत्र में विद्यालय शिक्षक विहीन हो चुका था। शिक्षक न होने की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिक्षक नियुक्ति की मांग की थी। लेकिन राज्य शासन की नई पहल युक्तियुक्तकरण ने ग्रामीणों की चिंता दूर कर दी।


     स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण के तहत अब इस विद्यालय में दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। शासन की इस सार्थक प्रयास ने जिन विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षक नहीं थे, उन सुदूर अंचलों में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है। विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह देखा जा रहा हैं। वहीं ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही हैं, साथ ही पालकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर जो चिंता थी वह दूर हो चुकी हैं। शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ी है, वही शाला की उपस्थिति दर में सकारात्मक सुधार भी देखा जा रहा हैं।

इसे भी पढ़े : जिले में रासायनिक उर्वरकों का 88.73 प्रतिशत वितरण

kgnews

Recent Posts

CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

अम्बिकापुर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में नगर…

3 minutes ago
CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…

19 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

23 minutes ago
CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…

25 minutes ago
कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव. मालगांव पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा टल गया. भवन की…

25 minutes ago