छत्तीसगढ़

मोहला : शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

       मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने आज स्थानीय निर्वाचन, पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत मानपुर जनपद पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्था, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान के प्रति मतदाताओं का रुझान की जानकारी लिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दिन भर मानपुर में उपस्थित रहे। इस दौरान वे मतदान की जानकारी लेते रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is NEWS-27-2-1024x473.jpg

– अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले ने मानपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल साथ थे।

– शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न

स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत मानपुर के सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते शांतिपूर्ण, पारदर्शिता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती था। जिला प्रशासन एवं पुलिस पुलिस प्रशासन द्वारा की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुआ। मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is NEWS-27-5-1024x473.jpg

जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने पर कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों, स्थानीय मतदाताओं, निर्वाचन कार्य नियुक्त सुरक्षा कर्मियों, मीडिया कर्मियों, क्षेत्र के नागरिक गणों के प्रति आभार प्रकट किया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी के प्रयास से निर्वाचन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

8 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

9 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

9 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

9 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

9 hours ago