छत्तीसगढ़

मोहला : शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना …

मोहला , स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत दिघवाड़ी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी जीपी चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में 50 एनएसएस स्वयं सेवकों की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता व विद्यार्थियों में सेवा-भाव का विकास करना रहा।

शिविर में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवकों ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर विभिन्न रचनात्मक, जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की। शिविर के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों, गलियों, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही पौध रोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, नियमित विद्यालय उपस्थिति एवं साक्षरता के महत्व पर ग्रामीणों से संवाद किया गया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी ​थे। उन्होंने स्वयं सेवकों के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। ग्रामीणों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ी।

शिविर के दौरान लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई शिविर के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सेवकों, ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, देशभक्ति गीत व सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच संतोषी मंडावी, उपसरपंच बरन लाल पदमे द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। एनएसएस के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

kgnews

Recent Posts

CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

रायपुर। शनिवार पूर्वाह्न औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में आग लगी। यहां टायर…

5 minutes ago
CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने…

13 minutes ago
CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…

22 minutes ago
CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…

26 minutes ago
CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…

31 minutes ago
CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…

39 minutes ago