छत्तीसगढ़

मोहला : समारोह पूर्वक उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

– विधायक अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

– शहीदों के परिजनों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया

         मोहला। गणतंत्र दिवस समारोह जिले में समारोह पूर्वक उत्साह के साथ गरिमामय पूर्वक मनाया गया। विधायक अजय चंद्राकर ने मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़े। उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।
मुख्य अतिथि चंद्राकर ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्य अतिथि चंद्राकर ने शहीद जवानों के परिवारजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस समारोह में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरूष, एनसीसी महिला, स्काउट गाइड शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मोहला को, द्वितीय स्थान के लिए लाल श्याम शाह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला को एवं तृतीय स्थान के लिए पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला को पुरुस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार के लिए सीबीएस विद्यालय मोहला, डी एन टी पब्लिक स्कूल मोहला, प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मोहला को  पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

52 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago