छत्तीसगढ़

CG : महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न-राज्यपाल डेका

रायपुर,

राज्यपाल श्री रमेन डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज  गरियाबंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में  योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न करने की अपेक्षा की। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियो में महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन के साथ आर्थिक विकास को भी बेहतर करने के सुझाव दिये। राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए रेडक्रॉस की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आयोजित करने के सुझाव दिये। साथ ही हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के सुझाव दिये। उन्होंने जिले में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान की जानकारी लेकर मादक पदार्थो के रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखकर लगातार अभियान चलाने अधिकारियांे को प्रोत्साहित किया।  राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को एनसीसी से जोड़कर प्रोत्साहित करने को कहा। जिससे समय प्रबंधन एवं अनुशासन की सीख बच्चों में बेहतर होगी। बैठक उपरांत राज्यपाल श्री डेका को कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पैरा आर्ट से बनाए गए राज्यपाल की फेस फोटो कलाकृति भेंट किए। इस दौरान बैठक में राज्यपाल के संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
टीबी मरीजों को प्रदान किये सुपोषण किट –
राज्यपाल रमेन डेका ने जिले में टीबी के संबंध में चल रहे अभियान निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त सुपोषण किट प्रदान किये। साथ ही उनका स्वास्थ्य हाल-चाल पूछकर उनके बेहतर एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढ़ते हुए टीबी मरीजों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करें।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

48 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

1 hour ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

1 hour ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

1 hour ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago