छत्तीसगढ़

मोहला : सरपंच-उपसरपंचों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में वीबी-जीराम-जी की दी गई जानकारी

– सीईओ जिला पंचायत ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

          मोहला । जिला अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकसित भारत रोजगार की गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वीबी-जीराम-जी विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के तहत सरपंच एवं उपसरपंचों के लिए आधारभूत अभिमुखीकरण एवं तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


          प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के नव-निर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंचों को योजना के उद्देश्य, प्रावधान एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वीबी-जीराम-जी योजना के अंतर्गत 125 दिनों की रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान तथा बेरोजगारी भत्ते के बेहतर प्रावधान शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना वीजीपीपी तैयार करने, वीजीपीपी में विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय तथा तकनीक के माध्यम से ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, भू-जल पुनर्भरण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, वाटरशेड विकास एवं वनीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में मनरेगा, आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों को जानकारी पत्रक एवं प्रशिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ने सरपंच एवं उपसरपंचों से आह्वान किया कि वे ग्राम सभा को सशक्त बनाते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे बेहतर रोजगार गारंटी, आजीविका सृजन एवं कुशल शासन के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी सरपंच एवं उपसरपंचों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में रोजगार आजीविका एवं जल संरक्षण आधारित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

kgnews

Recent Posts

अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और…

25 minutes ago
हर गौशाला में न्यूनतम पाँच हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत रखे जाएंगे दुधारू नस्ल के गौवंश

हर गौशाला में न्यूनतम पाँच हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत रखे जाएंगे दुधारू नस्ल के गौवंश

भोपाल  गोकुल धाम स्थापना नीति-2025 पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े और स्पष्ट निर्देशों तथा राज्य शासन की जीरो…

40 minutes ago
केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS…

40 minutes ago
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्काश्यप

स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्काश्यप

भोपाल  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल के युवा स्टार्टअप उद्यमी…

40 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा प्रदायगी की दक्षता को करें मजबूत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा प्रदायगी की दक्षता को करें मजबूत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता,…

45 minutes ago