मोहला । छत्तीसगढ़ की महतारी-हम सबकी जिम्मेदारी थीम के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (PHC)
एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
मोहला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद वालकर द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें लगभग 48 हितग्राहियों ने भाग लिया। जांच के दौरान महिलाओं को उचित सलाह और आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विजय खोब्रागड़े ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत यह विशेष अभियान 24 से 26 सितम्बर तक तीन दिनों तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सभी पीएचसी और सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी गर्भवती महिला में उच्च जोखिम के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रेफर कर उचित उपचार की व्यवस्था की जाएगी। यह अभियान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसे भी पढ़े : मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में सफलतापूर्वक किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास
कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…
कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू…
रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल…
सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में उस समय सनसनी फैल…
रायपुर। देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू…