ट्रंक में मिली युवक की लाश पर बड़ा खुलासा : करोड़ों की प्रापर्टी के लालच में ASI के बेटे-बहू ने की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रापर्टी की लालच में एएसआई के बेटे आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने किशोर कुमार पैंकरा की हत्या कर दी। किशोर के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी है और उसके आगे-पीछे कोई नहीं है।

बताया जा रहा है कि, किशोर पैंकरा की हत्या करने के लिए ही आरोपी अंकित उपाध्याय ने किराए पर मकान लिया था। इंद्रप्रस्थ परिसर में फ्लैट नंबर डी 321 को सितारा बेगम से किराए पर लिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंक गोलबाजार पेटिलाइन से खरीदी गई थी। ट्रंक विक्रेता शब्बीर ने बताया कि, युवक-युवती ने ट्रंक खरीदा था। संदेही सुबह-सुबह ट्रंक खरीदने पहुंचे थे। शब्बीर ने पुलिस को संदिग्धों का हुलिया भी बताया। उसने कहा कि, वे एक कार में आए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फर्जी नंबर प्लेट वाली कार का पता लगाया गया। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि, ट्रंक कांड के मास्टरमाइंड रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे-बहू अनिल उपाध्याय और पत्नी शिवानी शर्मा हैं। उन्होंने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भी एक घर ले रखा था। हत्या उनके घर में ही की गई। जब लाश से बदबू आने लगी तो उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस वारदात में उनके साथ दो और आरोपी भी शामिल हैं। मृतक की पहचान किशोर कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। उन्होंने हत्या क्यों की इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

Raman dwivedi

Recent Posts

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

24 minutes ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

29 minutes ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

54 minutes ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

1 hour ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

1 hour ago