गंडई पंडरिया. सावन माह लगते ही गंडई क्षेत्र में अच्छी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण अब नदी, नाले, कुएं और बोर में फिर से पानी आ गया है। कुछ सप्ताह पहले क्षेत्र में पानी की समस्या थी जो लगातार बारिश से अब दूर हो गई है परंतु लगातार बारिश के कारण अब पेयजल के दूषित होने की समस्या सामने आ रही है।
दरअसल नगर पंचायत गंडई द्वारा नगर में जल आपूर्ति के लिए बहुत से जगहों पर बोर करवाया गया है। बोर के आसपास गंदगी व्याप्त है जो बारिश के पानी के साथ रिसकर जमीन के अंदर जाने की आशंका है। अगर बोर के आसपास की गंदगी से होकर बारिश का पानी रिस कर जमीन के अंदर जाता है तो पीने के पानी का दूषित होने का खतरा है। नगर पंचायत गंडई के वार्ड क्रमांक 1 बहेराभाठा में पीएचई द्वारा पानी टंकी का निर्माण करवाया गया है जिसे बीते कुछ सालों पहले निकाय को हैंडओवर कर दिया गया था।
इसी पानी टंकी के आस पास खुद निकाय द्वारा कचरे को कई सालों से डंप किया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण यहां के पानी के दूषित होने का खतरा है। ऐसे ही वार्ड 2 तालाब के पास निकाय के द्वारा बोर खनन करवाया गया है। बोर के आसपास सीसीकरण तो कर दिया गया है परंतु इसी बोर के पास वार्डवासियों द्वारा गोबर को डंप कर दिया गया है। घरों से निकलने वाले कचरे के लिए वार्डवासियों के द्वारा घुरवा निर्माण किया गया है जिसके कारण यहाँ भी बोर के पानी का दूषित होने की संभावना बनी हुई है।
जहां-जहां निकाय का बोर है उसके आसपास को सफाई करवाया जाना आवश्यक है। निकाय के द्वारा नगर में जलापूर्ति के लिए अधिकतर वार्डों में बोर खनन करवाया गया है जो आपस में अटैच है। अर्थात वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 15 तक जितने भी बोर का पानी है। सभी नलों के माध्यम से पूरे वार्ड में सप्लाई की जाती है। ऐसे में किसी भी बोर का पानी अगर दूषित होता है तो इसका असर सभी वार्डों के लोगों के स्वाथ्य पर होगा। नगर पंचायत गंडई के नल जल प्रभारी शिव ठाकुर ने बताया कि बोर के आसपास की गंदगी की सफाई जल्द करवाएंगे। परेशानी नहीं होगी।
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…