छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव : “भाजपा ने चुनावी समर को फतह करने के लिए अंतिम क्षणों की रणनीति बनाई”

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी, पूरे संसदीय क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता मंडलों, शक्ति केंद्रों से लेकर मतदान केंद्रों तक टिड्डी दल की भांति छा गये हैं, प्रथम चरण के मतदाता पर्ची के वितरण के बाद दूसरे चरण की मतदाता पर्ची बाटने की अंतिम तैयारी चल रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी गारंटी का विवरण दे रहें हैं कि किस तरह पार्टी ने दस वर्षों तक गरीबों व मध्यम वर्ग के लिए कार्य किया। आज दोपहर पार्टी के लोकसभा कार्यालय महाजन बाड़ी में राजनांदगाँव उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण मण्डल के शक्ति केंद्र प्रभारियों की अलग-अलग बैठक हुई, उक्त तीनों बैठकें में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विधानसभा चुनाव संचालक संतोष अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी सावन वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें मतदान के लिए बचे अंतिम पाँच दिनों की कार्य योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर इन बचे दिनों के लिए कारगर रणनीति बनाई गई। प्रत्येक मतदान केंद्र में उपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं के नाम निर्धारित कर उन्हे आवश्यक दस्तावेज सौपा गया।    भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रमुख रूप से ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, दक्षिण मण्डल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी, उत्तर मण्डल के अध्यक्ष अतुल रायजादा, लीलाधर साहू, कृष्णा तिवारी, हर्ष रामटेके, सरस्वती यादव, ऋषि देव चौधरी, सुमित भाटिया, हकीम खान, प्रशांत गुप्ता, अशोकादित्य उपस्थित थे।     

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब…

8 minutes ago
CG : सहमति से शारीरिक संबंध, लिव-इन में रही युवती ने लगाया रेप का आरोप, याचिका ख़ारिज …

CG : सहमति से शारीरिक संबंध, लिव-इन में रही युवती ने लगाया रेप का आरोप, याचिका ख़ारिज …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का भरोसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंध के एक मामले…

10 minutes ago
CG : कमर्शियल विवाद : हाईकोर्ट से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को झटका …

CG : कमर्शियल विवाद : हाईकोर्ट से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को झटका …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग…

14 minutes ago
CG : डाक विभाग में तबादले, अंबिकापुर के अधिकारी का कांकेर ट्रांसफर …

CG : डाक विभाग में तबादले, अंबिकापुर के अधिकारी का कांकेर ट्रांसफर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में आज एक अधीक्षक का तबादला कर एक अन्य को सेवा…

18 minutes ago
CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा…

26 minutes ago
CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी आग…

29 minutes ago