राजनांदगाँव। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, AICC अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी श्री निजामुद्दीन राईन, सहप्रभारी श्री आशिफ पाशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन के अनुमोदन से शहर के लोकप्रिय युवा नेता विशु अजमानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इससे पूर्व विशु अजमानी युवा काँग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा चुकें हैं। समय – समय पर इनके द्वारा युवाओं को रक्तदान के लिये भी प्रोत्साहित किया जाता रहा है और ज़रूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा भी होती रही है। विशु अजमानी को उनके लम्बे समय की सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए ही उपरोक्त फैसला लिया गया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…