छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का किया लोकार्पण

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा। उन्होंने थाना प्रभारी गीतांजलि सिन्हा एवं पूरे स्टॉफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त नारी सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पति-पत्नी से जुड़े, दहेज प्रताडऩा, मानसिक प्रताडऩा, घरेलु हिंसा से पीडि़त महिला एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा पर महिला थाना में एफआईआर कर सकेंगी। दो प्रधान आरक्षक एवं तीन महिला आरक्षक है। महिलाओं की काउंसलिंग के लिए 12 महिला काउंसलर है। इस अवसर पर भावेश बैद, राजेश श्यामकर, काउंसलर शारदा तिवारी, एकता अग्रहरि सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा …

CG : कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा …

बेमेतरा । जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता…

15 seconds ago
CG : जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी….

CG : जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी….

गरियाबंद । चालू मानसून सत्र में एक जून से 16 जुलाई 2026 तक जिले की…

2 minutes ago
CG : 2200 करोड़ के बकाये पर आज विधानसभा घेरेंगे JJM ठेकेदार…

CG : 2200 करोड़ के बकाये पर आज विधानसभा घेरेंगे JJM ठेकेदार…

रायपुर । जल जीवन मिशन (JJM) के तहत दो वर्षों से बकाया भुगतान नहीं मिलने…

4 minutes ago
CG : ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में फ्लाईएश के भराव के संबंध में खनिज विभाग ने दी जानकारी…

CG : ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में फ्लाईएश के भराव के संबंध में खनिज विभाग ने दी जानकारी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में कर दिया गया सैकड़ो…

7 minutes ago
CG : विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभियान पर नवागढ़ में सरपंचों का प्रशिक्षण सम्पन्न …

CG : विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभियान पर नवागढ़ में सरपंचों का प्रशिक्षण सम्पन्न …

बेमेतरा । विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को…

9 minutes ago
CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू …

CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू …

बेमेतरा । भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास…

12 minutes ago