राजनांदगांव , जिला अधिवक्ता संघ के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार से प्रक्रिया शुरु हो गई है। 22 जुलाई नामांकन दाखिले का अंतिम दिन होगा। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
जिला अधिवक्ता संघ में कुल 14 पदों के लिए 29 जुलाई को मतदान और 30 जुलाई को मतगणना होगी। पहली बार चार पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें कोषाध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष के साथ दो कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता गुणेंद्र साव को निर्वाचन अधिकारी और एलडी हिरवानी व अनुराधा दास वैष्णव को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में पूरे चुनाव के संचालन का दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में जिला अधिवक्ता संघ में 800 सदस्य हैं। नए सदस्यों के नाम जोड़ने के बाद इसमें 20 फीसदी तक वृद्धि भी हुई है।
गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…
कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत, हर दिन आंगनबाड़ी…
सफलता की कहानी आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…
उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…