राजनांदगांव | घुमका सहकारी समिति में धान खरीदी की गड़बड़ी मामले में प्रशासन से कार्रवाई की है। सोसाइटी के प्राधिकृत अधिकारी नोहेंद्र सिन्हा को पद से हटा दिया गया है। उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। उप आयुक्त सहकारिता ने जांच रिपोर्ट के आधार पर 6 अप्रैल को नोहेंद्र सिन्हा को हटाने का आदेश जारी किया।
दरअसल धान खरीदी के दौरान नोहेंद्र सिन्हा की निजी फर्म सिन्हा ट्रेडर्स पर राजस्व विभाग ने दबिश दी। मौके से 42 कट्टा अवैध धान और 5 कट्टा गेहूं जब्त किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि परिसर में भारी मात्रा में ऐसा धान जमा था, जिसका रिकॉर्ड में कोई उल्लेख नहीं था। प्रशासन ने नोहेंद्र सिन्हा को हटाने के साथ ही अनिता नंदे को नया प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।
रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को वैज्ञानिक खेती से…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़वानी के नाम में ही प्रकृति…
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत खाद्य…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…
भोपाल भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…
भोपाल मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…