राजनांदगांव : अवैध रूप से खनिज निकाल परिवहन करते हुए चार वाहनों को किया जब्त…

राजनांदगांव , अवैध रूप से खनिज निकाल कर अवैध परिवहन करते हुए कुल चार वाहनों को जब्त किया गया है। खनिज और आरटीओ अफसरों की संयुक्त टीम ने बीती रात घुमका, ठेलकाडीह, सुरगी सहित अन्य इलाकों में रातभर गश्त व जांच करते हुए चार वाहनों जब्त किया गया है।

मिट्टी से भरे दो वाहनों को ग्राम खैरा में जब्त कर मिट्टी थाने को सुपुर्द किया गया। चूना पत्थर से भरे वाहन को सहसपुर दल्ली के पास जब्त कर ठेलकाडीह थाने के सुपुर्द किया गया। रेत से भरे अन्य वाहन को सुरगी में जब्त कर सुरगी थाने के सुपुर्द किया गया है। कलेक्ट जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसमें खनिज विभाग और आरटीओ, राजस्व अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे पहले ग्राम जामरी एवं मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की गई थी। ग्राम जामरी में नाले के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया था। दोनों चालक ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गए।

दोनों ट्रॉलियों में भरी रेत को ट्रॉली सहित जब्त कर बोरतलाव को सुपुर्द किया था। विगत दिनों 13 वाहनों पर 4 लाख 98 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई एवं 4 वाहनों को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया गया था। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण रोकने लगातार गश्त व निगरानी के साथ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

6 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

9 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

9 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

10 hours ago