राजनांदगांव | श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्ग दर्शन में कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु गुण्डा बदमाशों एवं अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालो पर पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04/06/2025 को पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अवैध रूप से ग्राम खैरी मोड जी.ई.रोड के पास काला रंग के बैंग में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। कि सुचना पर घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री कर रहे आरोपी गंगा प्रसाद साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिवनीखुर्द बोदेला पुलिस चौकी तुमडीबोड जिला राजनांदगांव को अभिरक्षा में लेकर गवाहों की उपस्थिति में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के बैंग में रखे 18 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी व्हीस्की शराब मात्रा 3240 बल्क लीटर कीमती 2160/ रूपये एवं बिक्री रकम 200/ रूपये कुल जुमला 2360/रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(ए) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरी. दिलीप कुमार पटेल, प्र.आर. 1599 जगत राम ठाकुर, आर. 521 राकेश वर्मा
की भुमिका सराहनीय रहा है।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…