छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दिखाए हुए मार्ग का करें अनुसरण :  केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

– केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
– आचार्य विद्यासागर जी महाराज चलते फिरते तीर्थ थे
– आचार्य के विचार मेरे जीवन की दिशा
– आचार्य विद्यासागर जी महाराज वर्तमान में होकर भी वर्धमान थे
– आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का किया शिलान्यास एवं भूमिपूजन
– आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम से किया गया 210 डाक लिफाफे का विमोचन, भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन
– आचार्य देह में होकर भी विदेह थे, लोक में होकर भी आलौकिक थे
– स्वदेशी को जीवन का संस्कार बनाएं


राजनांदगांव । केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज चन्द्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ के विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम से 210 डाक लिफाफे का विमोचन, भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन किया। उन्होंने आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया तथा पौधरोपण किया।


केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का स्मरण करने पर करूणा से भरा हृदय और मुस्कुराते हाथों से उनका आशीष देना याद आ जाता है। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ की धरा पर आकर मैं धन्य हो गया। आज यहां आकर मन में दो भाव आ रहे हंै कि काश यहां आकर मुझे बोलने का नहीं बल्कि उनको सुनने का अवसर मिलता। आज यहां डोंगरगढ़ में उनके बिना सूना महसूस हो रहा है, लेकिन दूसरी तरफ यह भाव भी महसूस हो रहा है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की उपस्थिति का अहसास हर जगह हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी जन्म का उत्सव मनाते हैं, लेकिन मृत्यु का उत्सव मनाने वाले मौत को जीत जाते है। जैन परंपरा में समाधि की परंपरा को आत्मसात किया गया है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज वर्तमान में होकर भी वर्धमान थे, देह में होकर भी विदेह थे, लोक में होकर भी अलौकिक थे। शिष्यों के लिए साध्य होकर भी साधन थे। जागृति और मोक्ष का मार्ग भी थे। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाकर चर्तुमास करते वह स्थल तीर्थ हो जाता। जिस शिला पर उनके चरण पड़ते वह पूज्य हो जाता और जिस पर कृपा की दृष्टि होती वह कृतार्थ हो जाता। हमारे देश में हजारों वर्षों का इतिहास रहा है, जिनमें वेद, ऋचाओं की रचना हुई है। सत्य एक है लेकिन विद्वानों ने अलग-अलग तरीके से इसकी व्याख्या की है।


केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की वाणी में सत्यता, तेज और ओज था और उनकी बुद्धि में सरस्वती विराजती थी। उन्होंने हिन्दी, संस्कृत एवं कन्नड़ में विभिन्न ग्रंथ लिखे। उनके द्वारा रचित मूक माटी ग्रंथ प्रेरक है। वे एक चलते-फिरते तीर्थ स्थान रहे और सैकड़ों ऋषि-मुनियों ने उनसे शिक्षा ली। उनके त्याग की यह पराकाष्ठा थी कि भौतिक साधनों का त्याग किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दिखाए हुए मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि जिसने स्वयं को जीता वह वीर है और जिसने दूसरों को जीता वह महावीर है। हमें जैनत्व को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सृष्टि की वेदना को दृष्टि की ओर मोडऩा जैनत्व है। उन्होंने कहा कि अपनी भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, स्वदेशी को अपनाने, राजभाषा हिन्दी के सम्मान के संवर्धन की जरूरत है। हमारे देश की प्रतिभाओं का विदेशों में पलायन नहीं होना चाहिए। जैन समाज ने राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डोंगरगढ़ अद्भूत स्थान है। यहां एक ओर चंद्रगिरि जैन तीर्थ स्थल है तो दूसरी ओर माँ बम्लेश्वरी का मंदिर है, तो वहीं प्रज्ञागिरि में बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां तीन मार्गों का संगम है।


स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव के अवसर पर यहां आने का सौभाग्य मिला है। उनका एक पल यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा। आने वाले समय में यह स्थान जैनियों के लिए तीर्थ स्थान के रूप में विकसित होगा। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की सोच के अनुरूप यहां सेवा एवं ज्ञान के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक वेतन नहीं लेते जो एक अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डे, विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रामजी भारती, संजय बडज़ात्या, मनीष जैन, अशोक जैन एवं जनप्रतिनिधि तथा जैन समाज के प्रबुद्धजन, स्कूली बच्चे व नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ का इतिहास तथा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन किताब उन्हें भेंट की। भारत सरकार द्वारा विद्यासागर जी महाराज जी के प्रारंभ किए गए मूक माटी ट्रेन को प्रतीक स्वरूप प्रदर्शित किया गया। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत प्राचीन गौरव… गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पूज्य मुनि द्वारा रचित सचित्र पुस्तक संस्कृति शासनचार्य एवं लोकोत्तर महापुरूष का अलौकिक दर्शन तथा सांसद गिरिधर गमांग तथा डॉ. कर्नल दस द्वारा रचित लॉस्ट जैन ट्राईब्स ऑफ ट्रीकलिंगा का अनावरण किया गया।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

10 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

11 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

11 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

11 hours ago