छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आरोहण बीपीओ सेंटर में बढ़ाई जाएगी दो हजार सीटें, बनाएं कार्ययोजना – राठौर

राजनांदगांव टेड़ेसरा स्थित आरोहण बीपीओ सेंटर में दो हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी। संभागायुक्त दुर्ग सत्य नारायण राठौर ने गुरुवार को दिग्विजय स्टेडियम, जिला चिकित्सालय बसंतपुर एवं आरोहण बीपीओ सेंटर टेड़ेसरा का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। संभागायुक्त राठौर ने दिग्विजय स्टेडियम में भारतीय सेना में अग्निवीर एवं राज्य शासन की पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की और उन्हें अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने उन्हें बताया कि वे देश की सेवा करने के लिए अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले से अधिक से अधिक युवाओं का चयन होना चाहिए। उन्होंने परीक्षा के पैटर्न और फिजिकल परीक्षा की तैयारी एवं पाठ्यक्रम की जानकारी ली और प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को परिणाममूलक तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने टेड़ेसरा स्थित आरोहण बीपीओ सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्यरत युवाओं से बातचीत की। उन्होंने आरोहण बीपीओ सेंटर में 2 हजार सीट बढ़ाने के निर्देश दिए तथा कार्ययोजना बनाने के लिए कहा।

जिला अस्पताल को देखा संभागायुक्त राठौर ने जिला चिकित्सालय बसंतपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी व आईपीडी, फिजियोथैरेपी कक्ष, महिला वार्ड, ब्लड बैंक, हमर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। संभागायुक्त ने स्टॉफ, किचन की व्यवस्था, आयुष्मान कार्ड वाले मरीज, सिकल सेल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अग्रवाल ने दिग्विजय स्टेडियम में अग्निवीर अंतर्गत भारतीय सेना तथा पुलिस भर्ती के लिए की जा रही तैयारी के संबंध में जानकारी दी। जरूरी निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : भाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू …

CG : भाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू …

रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए गुरुवार…

42 seconds ago
CG : रायपुर में निगम अधिकारी को मिली धमकी …

CG : रायपुर में निगम अधिकारी को मिली धमकी …

रायपुर। ब्राम्हणपारा सोहागा मंदिर के पास एक मकान में बकाया संपत्ति कर की नोटिस चस्पा…

3 minutes ago
धमतरी जिले में 3.92 करोड़ रुपए के बोनस वितरण के साथ खुशहाली की नई बयार

धमतरी जिले में 3.92 करोड़ रुपए के बोनस वितरण के साथ खुशहाली की नई बयार

​रायपुर छत्तीसगढ़ के वनाश्रित अंचलों में जीवन-यापन करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की आर्थिक समृद्धि,…

18 minutes ago
CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

22 minutes ago
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने…

23 minutes ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

25 minutes ago