सरगुजा। सरगुजा से हत्या का मामला सामने आया है. टिहरी इलाके में 15 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. किसी ने भारी पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला. उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे. मामला उदयपुर थाना का है. वारदात गुरुवार (23 जुलाई) शाम की है. मृतक की पहचान सलका के रहने वाले 15 साल के विरेंद्र कंवर के रूप में हुआ है. वह सलका हाईस्कूल का छात्र था. किसी ने पत्थर से उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया और उसके हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार, विरेंद्र कंवर गुरुवार शाम को घर से खेलने को जाना है कहकर निकला था. वह घर से तो निकला लेकिन वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. उसे काफी ढूंढा गया पर कुछ पता नहीं चला. इसी बीच शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग टिहरी पर्वत पर जंगल में योग करने पहुंचे तो उसकी लाश पर्वत पर पड़ी हुई थी. विरेंद्र कंवर की लाश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. प्राथमिक जांच में छात्र के साथ मारपीट के पत्थर से कुचलकर ह्त्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने…
बिलासपुर. सकरी क्षेत्र के विंध्यासर में स्थित घोंघा नदी के एनीकट में डूबने से एक…
कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार…
बिलासपुर. बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल…
बालोद। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी…
जगदलपुर. बस्तर में सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव बाहुड़ा गोंचा शुक्रवार…