छत्तीसगढ़

CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस और इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही विभाग के एक निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर निरीक्षक सुरेश चंद यादव और एक अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि दोनों ने इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के एवज में कमीशन की मांग की थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में नामजद अधिवक्ता के खिलाफ भी विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के समक्ष सभी समान हैं और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। दस्तावेजों, संबंधित व्यक्तियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शहडोल  भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने…

31 minutes ago
धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की…

51 minutes ago
नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार की देर शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर…

52 minutes ago
केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

छतरपुर  छतरपुर के कुपी गांव में बराना नदी के घाट पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से…

53 minutes ago
छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

उमरिया में 'अटैचमेंट खेल' जारी छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों…

1 hour ago
CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत…

1 hour ago