राजनांदगांव | वार्ड 42 और 43 के लोगों को बेहतर और उच्च स्तर की शिक्षा दिलाने के लिए युवा सामाजिक कार्यकर्ता चेतन यादव ने सुशासन तिहार के दौरान आवेदन देकर इलाके में पीएम स्कूल खोलने की मांग की है।
आवेदन में उन्होंने लिखा है कि वार्ड 42 और 43 की बढ़ती आबादी, बच्चों की पढ़ाई की जरूरत को देखते हुए यहां आधुनिक, सुविधायुक्त पीएम स्कूल की स्थापना जरूरी है। वार्ड में मौजूद सामुदायिक भवन का उपयोग स्कूल संचालन के लिए किया जा सकता है। इससे बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा।
आधुनिक शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद है। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। वार्ड का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा। विद्यार्थियों, अभिभावकों के हित को देखते हुए वार्ड 42 और 43 में जल्द पीएम स्कूल शुरू करने की दिशा में जरूरी कार्रवाई की जाए।
नारायणपुर । जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने…
रायपुर । किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…
रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना…
रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं…
मोहला. मोहला–मानपुर –अंबागढ़ चौकी जिले में शासन की पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत…