छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता नियंत्रक द्वारा ग्रामीण सड़कों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश की ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा सड़कों एवं निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जा रही है तथा संबंधितों को सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे है। इसी कड़ी में मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा द्वारा राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्रामीण सड़कों का औचक निरीक्षण किया गया। हरिओम शर्मा ने राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एनएच-6 से नाथूनवागांव, कोनारी से गिरगांव सड़क तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत तुमड़ीबोड़ से नाथूनवागांव, बिजेभाठा से गिरगांव, कोनारी से मनेरी, दीवानभेड़ी से एनएच-6 (मलईडबरी) व्हाया टोलागांव, कुमर्दा-धनगांव से भेजराटोला, डोंगरगांव-चौकी रोड से कुल्हाड़ी, हितागोटा से सांगली, टी-8 से सांगली, टी-1 से डोंगाघाट तथा डोंगरगांव-चौकी रोड से भगवानटोला सड़क का निरीक्षण किया।
मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा द्वारा छुरिया विकासखंड में मेसर्स दास प्रोसेसर्स की सड़क कुमर्दा-धनगांव से भेजराटोला सड़क के सतह खराब होने पर सड़क के सभी प्रकार के भुगतान रोककर पुन: सीलकोट करने हेतु निर्देशित किया गया तथा विकासखंड डोंगरगांव की सड़क तुमड़ीबोड़ से नाथूनवागांव की जर्जर अवस्था देख अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़क में जर्जर अवस्था के सुधार के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंता जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता द्वारा पिछले 2 छमाही का संधारण देयक भुगतान नहीं किये जाने तथा कई नोटिस दिये जाने के पश्चात् भी किसी भी प्रकार का संधारण कार्य नहीं किए जाने की जानकारी दी गई। जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अनुबंध की कंडिकाओं के तहत कार्यपालन अभियंता को ठेकेदार मेसर्स संजय सिंघी का अनुबंध निरस्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ठेकेदार की बैंक गारंटी राजसात कर जोनल निविदा से तत्काल कार्य कराने हेतु आदेशित किया गया। उन्होंने सड़क के निर्माण तथा संधारण कार्य में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा द्वारा डोंगरगांव-चौकी रोड से कुल्हाड़ी तथा बिजेभाठा से गिरगांव सड़क में निर्देशानुसार प्रशासकीय सक्रियता देखी गई तथा संधारण कार्य विभाग द्वारा तत्काल प्रारंभ करा दिया गया। उन्होंने संधारण नहीं करने वाले ठेकेदार की अनुबंधानुसार बैंक सुरक्षा राशि राजसात करने के पश्चात् उन्हें आगामी टेंडर प्रक्रिया से अलग करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित् करने तथा गुणवत्ताविहीन संधारण एवं निर्माण कार्यों में कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन के मंशानुरूप सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सड़कों का रख-रखाव करना भी महत्वूर्ण कार्य है, जिसके लिए तय समय-सीमा में सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता आरआर खरे, कार्यपालन अभियंता एमएमजीएसवाय विजयलक्ष्मी बर्मन, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय पद्मसंभव मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा ठेकेदार मेसर्स मिलेनियम बिल्डकॉन अंकुर जैन, वरूण जैन, आलोक तिवारी उपस्थित थे।  

kgnews

Recent Posts

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

25 minutes ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

50 minutes ago
छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…

60 minutes ago
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

1 hour ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

2 hours ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

2 hours ago