छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के दौरान आवश्यक सावधानी एवं व्यवस्था रखने की अपील

राजनांदगांव। राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशिएशन द्वारा ऑनलाईन फार्मेसी के विरोध में 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। जिसे देखते हुए सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले के नागरिकों से आवश्यक सावधानी एवं व्यवस्था रखने की अपील की गई है।
कोई भी आपातकालीन स्थिति होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में एवं जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क करें। बंद की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को 20 मई 2026 को निश्चितरूप से 24 घंटे खोले रखने के निर्देश जारी किये गये हंै, ताकि आमजनों को दवाईयां मिलने में समस्या न हो। जिले में संचालित कुछ खुदरा विक्रेता जैसे श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर बंद में शामिल नहीं हैं एवं आपातकालीन स्थिति में दवाईयों के लिए ऐसे विक्रेताओं से संपर्क किया जा सकता है। कोई भी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 9340597097 में संपर्क कर सकते हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला दवा विक्रेता संघ से शांतिपूर्ण एवं वैध तरीके से बंद का समर्थन देने, आपातकालीन स्थिति में जनहित को देखते हुए आपातकालीन व जीवनरक्षक दवाईयों को सप्लाई करने, बंद के दौरान कोई भी अफवाह एवं गलत जानकारी न फैलाने एवं बंद के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य बनाए रखने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

16 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

53 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

53 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

1 hour ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

1 hour ago