छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 10 जून तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा) नवा रायपुर अंतर्गत भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान बरगढ़ (उड़ीसा) में जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। चांपा संस्थान हेतु प्रथम सेमेस्टर में 30 सीट एवं तृतीय सेमेस्टर में 27 सीट तथा बरगढ़ संस्थान हेतु प्रथम सेमेस्टर में 4 सीट एवं तृतीय सेमेस्टर में 1 सीट पर प्रवेश दिया जाना है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 16 जुलाई 2026 को 15 से 23 वर्ष के बीच एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की आयु 15 से 25 वर्ष होगी। सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदक गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों के साथ 10+$2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा किसी भी वस्त्र विधा के व्यावसायिक विषय में 10+$2 की परीक्षा के उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए अथवा हायर सेकेण्डरी (10+$2) परीक्षा के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। आवेदक की आयु 16 जुलाई 2026 को 17 से 25 वर्ष के बीच तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की आयु 17 से 27 वर्ष होगी। आवेदन पत्र भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा के वेबसाईट https://iihtchampa.org.in/ से डाऊनलोड किया जा सकता है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदन 10 जून 2026 शाम 5 बजे तक भरे हुए आवेदन पत्र स्वअभिप्रमाणित कर संस्थान के ई-मेल iihtchampacg@gmail.com पर भेज सकते है अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्राचार्य भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान मड़वा प्लांट रोड लछनपुर चौक, चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) 495669 मोबाईल नंबर-7049046588 को प्रस्तुत कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

16 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

53 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

53 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

1 hour ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

1 hour ago